न्यूयॉर्क। अफ्रीका ( Africa ) के कुछ इलाकों में भूकंप ( Earthquake ) के जबरदस्त झटके महसूस किए गए हैं। देश के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को स्थानीय समय अनुसार शाम 6.24 बजे ये भूकंप आया है। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ( US Geographical Survey ) ने इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, भूकंप के बाद सूनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।