संधू ने गुरुवार शाम वाशिंगटन को अपने आधिकारिक आवास पर अमरीका के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, भारी संख्या में सिखों समेत भारतीय-अमरीकी कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों समेत लगभग 200 से ज्यादा लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'यह बिल्कुल घर लौटने जैसा है।' हर्षवर्धन श्रंगला के स्थान पर राजदूत बने संधू इससे पहले वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में उप प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं।