27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nobel Prize 2020: ब्लैकहोल्स के बारे बताने वाले तीन भौतिक वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार

HIGHLIGHTS Nobel Prize 2020 For Physics: भौतिकी के लिए इस साल का नोबेल पुरस्‍कार तीन वैज्ञानिकों को ब्लैकहोल्स ( Blackholes ) के बारे में बताने के लिए मिला है। ये तीन वैज्ञानिक हैं- रोजर पेनरोसे ( Roger Penrose ), रीनहार्ड गेंजेल ( Reinhard Genzel ) और एंड्रिया घेज ( Andrea Ghez ) हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 7 Oct 2020, 9:24 PM IST

Noble Prize 2020

Nobel Prize 2020: Roger Penrose, Reinhard Genzel and Andrea Ghez Receive Noble Prize For Blackholes

स्टॉकहोम। स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम ( Stockholm ) शहर में मंगलवार को भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा कर दी गई है। भौतिकी में इस साल का नोबेल पुरस्‍कार तीन वैज्ञानिकों को ब्लैकहोल्स ( Blackholes ) के बारे में बताने के लिए मिला है।

ये तीन वैज्ञानिक हैं- रोजर पेनरोसे ( Roger Penrose ), रीनहार्ड गेंजेल ( Reinhard Genzel ) और एंड्रिया घेज ( Andrea Ghez ) हैं। रॉजर पेनरोज ब्रिटेन के रहने वाले हैं, जबकि रीनहार्ड गेंजेल जर्मनी और आंद्रिया घेज अमरीका के निवासी हैं। इन तीनों ने पूरी दुनिया को बताया कि ब्लैक होल्स क्या है, और इसे समझने की दिशा में काम करने के लिए ही इन्हें 2020 के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

'हेपेटाइटिस-सी' वायरस को खोजने वाले वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार

खगोल विज्ञान में रोजर पेनरोसे को ब्लैकहोल की खोज के लिए, जबकि रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में 'सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट’ की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है। बता दें कि तारकीय अवशेषों, श्वेत वामन तारों, न्यूट्रॉन तारों और ब्लैकहोल्स जैसी चीजों को ‘कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट’ कहा जाता है।

स्वर्ण पदक के साथ इतनी होगी पुरस्कार राशि

आपको बता दें कि स्टॉकहोम के कारोलिंस्का संस्थान ( Karolinska Institute ) में निर्णायक मंडल ने भौतिकी के लिए इन तीनों वैज्ञनिकों के नामों की घोषणा की। इन तीनों को पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (11 लाख डॉलर से अधिक) की राशि दी जाएगी।

अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी ने भारतीय परिधान में लिया नोबेल पुरस्‍कार, लोगों ने तारीफ में कही ये बात..

मालूम हो कि यह पुरस्कार स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 8,23,71,000 रुपये पुरस्कार राशि के तौर पर मिलेगी। इस राशि को तीनों वैज्ञानिक आपस में साझा करेंगे। यानी कि एक वैज्ञानिक को करीब 2,74,57,000 रुपये पुरस्कार राशि मिलेगी।