
अमरीका के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, कहा-भारत से बातचीत करवाए
वॉशिंगटन। पाकिस्तान थक हार कर अब अमरीका से अपनी तकलीफ को सांझा कर रहा है। वह अमरीका से गुहार लगा रहा है किसी वह भारत से उसका संवाद शुरू करा दे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि उनका देश अमरीका से भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता शुरू कराने में भूमिका अदा करने का अनुरोध करता है। दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संवाद अभी बंद है। पाक विदेश मंत्री ने आगाह किया कि बातचीत नहीं होने से तनाव और बढ़ सकता है।
अमरीका ने अनुरोध को खारिज किया
कुरैशी ने बताया कि अमेरिका ने इस संबंध में पाकिस्तान के हालिया अनुरोध को खारिज कर दिया है। इससे एक दिन पहले उन्होंने विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से मुलाकात की थी। कुरैशी ने अमरीकी कांग्रेस द्वारा मुहैया कराए जाने वाले धन से चलने वाले शीर्ष थिंक टैंक यूएस इंस्टिट्यूट ऑफ पीस में एक सवाल के जवाब में कहा कि जब हमने अमरीका से वार्ता में भूमिका निभाने के लिए कहा तो हमने क्यों कहा? सिर्फ इसलिए कि हमारे बीच द्विपक्षीय वार्ता बंद है। हम सीमा के पश्चिमी ओर ध्यान लगाना,आगे बढ़ना चाहते हैं जो हम कर नहीं पा रहे हैं।
बातचीत बंद होने से तनाव बढ़ेगा
उन्होंने अमरीका से कहा है कि वह मदद कर सकता है। इस उसका जवाब ना था। पाक द्विपक्षीय संवाद चाहता है,लेकिन कोई द्विपक्षीय गतिविधि नहीं है। उन्होंने आगाह किया कि इससे दोनों दक्षिण एशियाई देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारतीय नेताओं की टिप्पणियों पर कहा कि इस तरह बातचीत बंद होने से तनाव बढ़ने लगेगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और इस तरह की बातों से कोई बात बनने वाली नहीं है।
नई सरकार बातचीत से कतरा नहीं रही है
पाक विदेश मंत्री ने दावा किया कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान की नई सरकार बातचीत से कतरा नहीं रही है। न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक रद्द होने का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पीछे हट गया। गौरतलब है कि पाक ने हाल में ऐसे डाक टिकट जारी किए हैं,जिसमें आतंकवादियों का महिमामंडन हो रहा है और भारतीय सेना को क्रूर बताया गया है। कुरैशी ने कहा कि भारत के पास कोई और विकल्प है तो वह इसे साझा कर सकता है। वह क्षेत्र की स्थिरता के लिए भारत से वार्ता करने के लिए तैयार हैं।
Published on:
04 Oct 2018 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
