
इस्लामाबाद। बालाकोट एयर स्ट्राइक को भले भी पाकिस्तान ने कई महीनों बाद दुनिया के सामने स्वीकार किया, लेकिन उसका खौफ अभी भी उसके दिलो-दिमाग में बैठा हुआ है।
पाकिस्तान इस कदर खौफ में है कि आसमान में उड़ता हर विमान उसे भारत का लड़ाकू विमान नजर आता है। तभी तो पाकिस्तान ने एक सामान्य फ्लाइट को लड़ाकू विमान समझकर अपने लड़ाकू विमान एफ-16 को उसके पीछे लगा दिया।
दरअसल, नई दिल्ली से काबुल जा रहे स्पाइसजेट का एसजी-21 विमान को अपनी हवाई सीमा के करीब देख पाकिस्तान ने फाइटर जेट F-16 को उसके पीछे लगा दिया और करीब एक घंटे तक पीछा किया।
यह घटना 23 सितंबर की है। पाकिस्तान ने स्पाइस जेट विमान का पीछा करने के लिए दो F-16 विमानों का लगाया था और उसे रोकने की कोशिश की थी। उस दौरान स्पाइसजेट विमान में 120 यात्री सवार थे। बता दें कि यह घटना उस वक्त घटी थी जब पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों के लिए बंद नहीं किया था।
गलती का एहसास होने पर वापस लौटा F-16
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी F-16 के पायलटों ने इशारा करते हुए स्पाइसजेट के पायलट से विमान नीचे उतारने को कहा। इसपर स्पाइसजेट के पायलट ने कहा कि यह एक प्राइवेट विमान है जो नई दिल्ली से यात्रियों को लेकर काबुल जा रहा है।
इसके बाद जब उन्हें गलती का एहसास हुआ तो पाकिस्तानी फाइटर प्लेन F-16 ने अफगानिस्तान की सीमा तक स्पाइसजेट विमान का एस्कॉर्ट किया और फिर स्पाइस जेट का विमान काबुल एअरपोर्ट पर 5 घंटे की देरी से उतरा।
रिपोर्ट में बताया गया है कि स्पाइसजेट का कोड एसजी (SG) था, जिसे पाकिस्तानी पायलट भ्रम से आईए (IA) यानी का इंडियन आर्मी समझ गए।
इसके बाद फौरन ही पाकिस्तानी एटीसी (एअर ट्रैफिक कंट्रोल) ने सूचना देते हुए बताया कि भारत की ओर से IA कोड का एक विमान पाकिस्तान की तरफ आर रहा है। सिग्नल मिलते ही पाकिस्तानी वायुसेना ने एफ-16 विमान को रवाना करते हुए स्पाइस जेट का पीछा करना शुरू कर दिया।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
18 Oct 2019, 8:16 AM IST
Published on:
17 Oct 2019, 6:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.