पेगास मामले को लेकर फ्रांस की सरकार कितनी गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि फोन हैकिंग की खबरों के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति ने ना सिर्फ अपना फोन बल्कि नंबर भी बदल लिया।
फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गाब्रिएल अटाल ने कहा कि इस घटना को देखते हुए राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बेशक, हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।'