यही नहीं, इमरान ने फोन पर बातचीत के दौरान परमाणु हथियारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत के इस कदम से परमाणु शक्ति संपन्न दो पड़ोसी देशों के बीच रिश्ते और खराब हो सकते है। इमरान की ओर से जाहिर चिंताओं पर मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कश्मीर की स्थिति पर नजर बनाए हुए है, और जल्द इस मामले पर पाकिस्तान से संपर्क साधेगा।