script

UNGA में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2019 10:54:27 pm

Submitted by:

Anil Kumar

PM मोदी ने UNGA में विश्व समुदाय को दिया संदेश
पीएम मोदी ने कहा- आतंक के खिलाफ दुनिया का एकजुट होना जरूरी

pm_modi

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण पहलूओं को छुआ और साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियां भी बताई। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान और इमरान खान का नाम लिए बिना ही आतंकवाद को लेकर जमकर हमला बोला और दुनिया के सामने बेनकाब किया। आइए जानते हैं यूएन में दिए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें..

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

1- भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिया है

पीएम मोदी के संबोधन की जो सबसे बड़ी और खास बात रही है वह थी दुनिया को शांति व सौहार्द की झलक दिखाना। उन्होंने बहुत ही सहजता के साथ दुनिया के सबसे बड़े मंच पर यह बताया कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध दिया है। उन्होंने कहा कि यूएन पीस कीपिंग में सबसे बड़ा बलिदान यदि किसी देश ने दिया है, तो वह है भारत। ‘हम उस देश के वासी हैं जिसने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं। शांति का संदेश दिया है।’

2- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

पीएम मोदी ने अपने भाषण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि संयक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र को 130 करोड़ भारतीयों की तरफ से संबोधित कर रहा हूं। और यह अवसर विशेष तौर पर इसलिए भी खास है क्योंकि पूरा विश्व इस साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंत मना रहा है।

3- स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वच्छता अभियान का भी जिक्र किया और कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान है। उन्होंने कहा, ‘जब एक विकासशील देश दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न करता है तो उसके साथ बनी व्यवस्थाएं पूरी दुनिया को प्रेरक संदेश देती हैं। भारत ने पांच साल में 11 करोड़ शौचालय बनवाकर लोगों को दिए हैं।’

UNGA में आतंकवाद पर पीएम मोदी का करारा प्रहार, बोले- हमने दुनिया को युद्ध नहीं ‘बुद्ध’ दिया है

4- सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक

पीएम ने कहा कि मैं यहां आते वक्त संयुक्त राष्ट्र की इमारत की दीवार पर पढ़ा ‘नो मोर सिंगल यूज प्लास्टिक’ मुझे सभा को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि आज जब मैं आपको संबोधित कर रहा हूं, तब इस वक्त भी हम पूरे भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए एक बड़ा अभियान चला रहे हैं।

5- इन महापुरुषों को किया याद

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई महापुरुषों को याद किया। उन्होंने तमिल कवि कणियन पूकुन्रनार और स्वामी विवेकानंद के विचारों से दुनिया को अवगत कराया। पीएम ने कहा कि आज से 3000 साल पहले तमिल कवि कणियन पूकुन्रनार ने कहा था, यादम उरे, यावरुम केड़ीर यानी हम सभी स्थानों के लिए अपनेपन का भाव रखते हैं और सभी लोग हमारे अपने हैं। यह तीन हजार साल पहले की बात है। देश की सीमाओं से परे अपनत्व की यही भावना भारत की विशेषता है।’ तो वहीं उन्होंने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भी शिकागों के धर्म सम्मेलन में ‘हॉर्मनी ऐंड पीस’ की बात की थी। आज भी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की तरफ से विश्व को यही संदेश है।

6- आतंक पर करारा प्रहार

पीएम मोदी ने आतंकवाद पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज पूरी दुनिया के लिए खतरा है, और इसके लिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा, ‘हम मानते हैं कि यह किसी एक देश की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की और मानवता की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

आज आतंक के नाम पर बंटी हुई दुनिया, उन सिद्धांतों को ठेस पहुंचाती है, जिनके आधार पर UN का जन्म हुआ है। इसलिए मानवता की खातिर, आतंक के खिलाफ पूरे विश्व का एकमत होना, एकजुट होना मैं अनिवार्य समझता हूं।

7- टीबी का करेंगे खात्मा

पीएम मोदी ने कहा कि हम तय समय से पहले टीबी जैसे खतरनाक बीमारी का खात्मा करेंगे। इसके लिए हम संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारत हर साल 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा देता है। ‘विश्व ने टीबी को खत्म करने के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखा है लेकिन हम 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।’

UN में इमरान खान ने फिर कश्मीर राग अलापा, कहा- कर्फ्यू हटते ही होगा खूनखराबा

8- ग्लोबल वॉर्मिंग पर गंभीरता

पीएम मोदी ने ग्लोबल वॉर्मिंग से प्रभावित हो रहे दुनिया को बचाने में भारत के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के लिए कई आवश्यक कदम उठाए हैं। आज हम 450 गीगा वॉट रिनेवेबल एनर्जी की दिशा में काम कर रहे है।

9- गरीबों के उत्थान के लिए अभियान

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। इसके लिए कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हमने 11 करोड़ शौचालय बनवाए हैं, जबकि आने वाले पांच वर्षों में हम अपने दूर दराज के इलाकों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ 15 करोड़ घरों को पानी की सप्लाइ से जोड़ने वाले हैं। तो वहीं हम सवा लाख किलोमीटर से ज्यादा नई सड़कें बनाएंगे। 2022 तक हम गरीबों के लिए 2 करोड़ घर बनाने वाले हैं।

10- सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ हमारी प्रेरणा है। यह सिर्फ भारत की सीमाओं में सीमित नहीं है बल्कि हमारे परिश्रम में न दया भाव है न दिखावा। यह कर्तव्य भाव से प्रेरित है। ये प्रयास जिन सपनों के लिए हो रहे हैं वे सारे विश्व के हैं और हर देश के हैं। हर समाज के हैं। प्रयास हमारे हैं और परिणाम सभी के लिए हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

ट्रेंडिंग वीडियो