मालदीव के राष्ट्रपति के एक प्रतिनिधि ने चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात कर मालदीव में जारी गंभीर राजनीतिक संकट के संबंध में सहयोग मांगा। चीनी विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मालदीव के वित्तमंत्री मोहमद सईद से गुरुवार को मुलाकात की और उन्हें बताया कि द्वीपीय देश में कानून के अनुरूप स्थिति सामान्य हो जानी चाहिए। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वांग ने कहा कि मालदीव सरकार और अन्य पक्षों को बातचीत कर मतभेद दूर करने चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देने के सिद्धांत को मानता है।