
नई दिल्ली| डेटा लीक के खबरों के बाद से फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग मुश्किलों में हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को अमरीकी सीनेट की सुनवाई में हिस्सा लिया। उन्होंने डेटा लीक की जिम्मेदारी लेते हुए सीनेट में माफी मांगी। सुनवाई के दौरान जुकरबर्ग काफी गंभीर दिखे। डेटा लीक मामले पर वह सीनेट सदस्यों के निशाने पर रहे। अमरीकी सीनेट में पेश हुए जुकरबर्ग ने डेटा लीक की जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि हमसे गलतियां हुई हैं और इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं।
इससे पहले फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सोमवार को अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष लिखित बयान देकर भी डेटा दुरुपयोग को लेकर माफी मांगी थी। गौरतलब है कि ब्रिटेन की डेटा कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा फेसबुक डेटा का दुरुपयोग अमरीकी चुनाव में करने को लेकर उठे विवाद से फेसबुक को खासी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक यूजर्स की व्यक्तिगत सूचनाओं को एकत्र कर अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को फायदा पहुंचाया था।
हालांकि जुकरबर्ग से पूछे गए सवालों की सूची लंबी है। फिर भी सीनेट सदस्यों के कुछ सवालों पर मार्क जुकरबर्ग बेहद हैरान-परेशान नजर आए।
ये दस सवाल जिनसे जुकरबर्ग हुए हलकान
1- क्या 2016 के अमरीकी चुनाव में फेसबुक ने जानबूझकर वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फायदा पहुंचाया था ?
2- ऐसी खबरे हैं कि रूस और चीन की सरकार के पास फेसबुक डेटा जमा हो रहा है। इन आरोपों में कितनी सच्ची है ?
3- फेसबुक को क्या अपने उपभोक्ताओं की परमिशन नहीं लेनी चाहिए। आप यूजर्स के डेटा से पैसा कमाते हैं और कहते हैं यूजर डेटा के खुद मालिक हैं? ये कैसे संभव है?
4- फेसबुक यूजर्स की किस तरह की जानकारियां कलेक्ट कर रहा है और क्यों ?
5- डेटा लीक पर फेसबुक पिछले एक दशक से संदेह के घेरे में है। लगातार माफी मांगने के अलावा आपने इसके लिए और कुछ क्यों नहीं किया?
6- आप फेसबुक पर हेट स्पीच और ट्रोलिंग को लेकर गंभीर क्यों नहीं है ? ऐसा तो नहीं की आप ऐसी पोस्ट्स से ज्यादा पैसा बना लेते हैं?
7- आप किस तरह का डेटा अपने सर्वर पर स्टोर कर रहे हैं ?
8- क्या आप हिडन एप्स के जरिये अपने यूजर्स का ब्राउजिंग हिस्ट्री ट्रैक करते हैं ?
9- क्या आप यूजर्स की टेक्स्ट हिस्ट्री, ऐक्टिविटी और डिवाइस लोकेशन भी स्टोर करते हैं?
10- आप लोगों की पॉलिटिकल थिंकिंग की अनुसार उनको सामग्री प्रदान करते हैं। क्या आप अपने यूजर्स की रुचियों की माध्यम से उनके द्वारा देखी जा रही सामग्री को कंट्रोल करते हैं?
Updated on:
11 Apr 2018, 9:27 AM IST
Published on:
11 Apr 2018, 9:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.