
सैफ अली खान को सता रहा हत्या का डर, लंदन में किए इस खुलासे की वजह भी चौंकाने वाली
लंदन। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत वेब 'सीरीज सैक्रेड गेम्स' के विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सीरीज मे राजीव गांधी की छवि को खराब करने के कांग्रेस के आरोप और भाजपा के प्रत्यारोग ने पहले इस मामले में सियासी पारे को गर्मा दिया है, इस बीच अभिनेता सैफ अली खान ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद जान को खतरा बताया है। सैफ ने कहा है कि मुझे नहीं पता हमारे देश में सरकार की किस तरह स्तर तक आलोचना की जाए ताकि जान बची रहे।
लंदन में एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता सैफ अली खान इस सीरीज को लेकर अपनी प्रतिक्रया दी है। देश में हो इस पर हो रही सियासत को लेकर भी उन्होंने अपना पक्ष रखा है। बकौल सैफ मुझे नहीं पता कि भारत में कोई सरकार की कितनी आलोचना कर सकता है, कोई आपकी हत्या भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में इस्लाम के खिलाफ बोलने पर फतवा तक जारी कर दिया जाता है, ऐसा सलमान रूश्दी के साथ हो चुका है। ऐसे में भारत जैसे देश में सरकार के खिलाफ बोलने की कितनी आजादी है ये एक बड़ा सवाल है।
लंदन में भारत से ज्यादा आजादी
सैफ अली खान ने अपने इंटरव्यू में भारत और पश्चिमी देशों में आजादी की भी तुलना की है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी दुनिया कहती है कि भारत में अभिव्यक्ति की आजादी पूरी तरह नहीं है, देखा जाए तो देश के कुछ हिस्सों में तो बिल्कुल नहीं है। भारत से ज्यादा आजादी तो लंदन में है। लोग अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं. लोग राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें अपने विचार व्यक्त करने की आजादी है।''
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली आज, ममता के किले से साधेंगे मिशन 2019
जातीय व्यवस्था पर भी खड़े किए सवाल
बॉलीवुड के इस खान ने भारत में मौजूद जातीय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप अपने से अलग किसी दूसरी जाति के शख्स को डेट करते है, तो भारत के कुछ हिस्सों में लोग आपको जान से मार सकते हैं, वहां पर ऐसा ही है।
राहुल गांधी ने ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया
'सैक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ओर से बोले गए संवादों पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई थी। इस पर हाल ही में राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने लिखा, "आरएसएस और बीजेपी को लगता है कि अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाम लगनी चाहिए और इसे नियंत्रित किया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि यह आजादी हमारा फंडामेंटल राइट है। मेरे पिता देश की सेवा के लिए जिए और मरे, एक काल्पनिक वेब सीरीज के किरदार इसे बदल नहीं सकते।''
Video: सफर पर जाने की जल्दी में चलती ट्रेन से लटका युवक, फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे
सीरीज से काफी खुश सैफ
सैफ अली खान ने बताया कि जब मुझे पता लोग इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की वेब सीरीज कह रहे हैं तो काफी खुशी हुई। जहां तक परिवार का सवाल है बेटे इब्राहिम और करीना ने सीरीज देखी है और उन्हें काफी पसंद आई है।
Updated on:
16 Jul 2018, 12:55 PM IST
Published on:
16 Jul 2018, 11:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.