मॉस्को। तालिबान और अमरीका के बीच शांति वार्ता रद्द होने के बाद अब आतंकी संगठन रूस की शरण में पहुंचा है। शुक्रवार को तालिबान का एक प्रतिनिधिमंडल रूस पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के कतर स्थित प्रवक्ता सुहैल शाहीन के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दूत जमीर काबुलोव के साथ चर्चा की।