नई दिल्ली। अगर आपसे पूछा जाए कि आप अपना लाइफ पार्टनर कैसा चाहते हैं, तो अममून जवाब यही आएंगे कि उनका लाइफ पार्टनर सुंदर हो, अच्छा हो, हर चीज से संपूर्ण हो। ताकी उनकी लाइफ बहुत अच्छे से चल सके। अगर उसे कभी कोइ परेशानी आए तो वह उसे आसानी से संभाल सके। इसलिए आजकल के जमाने में लोग शादी से पहले ही अपना पार्टनर ढूंढने लगे हैं। रिलेशनशिप में आने लगे हैं। लेकिन कई बार होता है कि कुछ लोगों की शादी से पहले उन्हें कोई गर्लफ्रेंड या कोई बॉयफ्रेंड नहीं मिल पाता। अगर साधारण भाषा में कहें, तो वह रिलेशन में नहीं आ पाते। वहीं कई लोग तो इसे एक स्टेट्स सिंबल भी मानते हैं। कई लोगों के लिए उनका गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड होना एक कूल टशन है।