12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनियाभर में बढ़ रही है शरणार्थियों की संख्या, 168 देशों के हजारों नागरिकों ने भिन्न देशों में मांगी शरण

यूएचएचसीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2017 में सबसे अधिक भारतीयों ने अमरीका में शरण लेने के लिए आवेदन किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Jun 2018, 3:55 PM IST

दुनिया भर में बढ़ रही है शरणार्थियों की संख्या

दुनियाभर में बढ़ रही है शरणार्थियों की संख्या, 168 देशों के हजारों नागरिकों ने भिन्न देशों में मांगी शरण

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) की रिपोर्ट में एक बेहद ही हैरान करने वाली बात सामने आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते वर्ष सात हजार से अधिक भारतीयों ने अमरीका में शरण लेने के लिए आवेदन किया है। यूएचएचसीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2017 में सबसे अधिक भारतीयों ने अमरीका में शरण लेने के लिए आवेदन किए हैं। बता दें कि एजेंसी की ओर से हर वर्ष जारी ग्लोबल ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में लगभग सात करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं जिनमें से करीब 1.62 करोड़ लोग वर्ष केवल 2017 में ही विस्थापित हुए हैं।

अमरीका के संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद छोड़ने से चीन निराश, सभी पक्षों के लिए परिषद अहम

दुनियाभर के 168 देशों के नागरिकों ने भिन्न देशों में आवेदन किया है

आपको बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में बढ़ रहे युद्ध, हिंसा और उत्पीडन की वजह से लागातार पांचवे वर्ष विश्व भर में बड़ी संख्या में लोग विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि विशेष कर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में संकट, दक्षिण सूडान के जंग और म्यांमार में रोहिंग्या संकट की वजह से शरणार्थ‍ियों की संख्या बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017 में अलग-अलग देशों में बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। मेक्सिको (26,100), चीन (17,400), हेती (8,600) और भारत में 7,400लोगों ने अपने देश में रहना बेहतर नहीं माना है। वे सभी लोगों ने अमरीका में शरण के लिए आवेदन किया है। कुल मिलाकर दुनियाभर के 168 देशों के आम नागरिकों ने विभिन्न देशों में शरण के लिए आवेदन किया है। यूएनएचसीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2017 के अंत तक भारत में भी लगभग दो लाख (1,97,146) शरणार्थी थे और 10,519 शरणार्थियों का आवेदन लंबित था। भारत में रहने के लिए सबसे ज्यादा अफगानिस्तान के लोगों ने आवेदन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के लगभग सवा लाख (1,24,900) लोगों ने विश्व के 80 देशों में शरण के लिए आवेदन किया है।