
यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कैवनॉग पर ट्रंप ने दिखाई सहानुभूति
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में जज पद के लिए नामित किए गए ब्रेट कैवनॉग पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर राजनीति नहीं करने की अपील की। उन्होंने राजनीतिक फायदा उठाने को लेकर विपक्षी डैमोक्रेटिक पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि जज कैवनॉग के साथ ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।
कपड़े उतारने की कोशिश की थी
क्रिस्टिन फोर्ड नाम की एक प्रोफेसर ने कैवनॉग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि करीब 36 साल पहले हाईस्कूल में एक पार्टी के दौरान कैवनॉग ने उनके कपड़े उतारने की कोशिश की थी। अमेरिका की यात्रा पर आए पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डुडा के साथ व्हाइट हाउस में संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सच कहूं तो मुझे उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है कि उन्हें ऐसे हालात से गुजरना पड़ रहा है।
इसे पहली की सुलझा लेना चाहिए था
ट्रंप ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं,जिनके साथ ऐसा होना चाहिए। यह मामला पहले सामने आना चाहिए था। इसे पहले ही सुलझा लेना चाहिए था। आप सुनवाई खत्म होने तक का इंतजार नहीं करते हैं और अचानक ही आप इसे ले आते हैं।'यह पूछे जाने पर कि क्या वह मामले की जांच एफबीआई से कराने का समर्थन करेंगे,ट्रंप ने कहा कि वह मामले को जल्दी सुलझाना चाहते हैं। गौरतलब है कि फॉर्ड ने बीते जुलाई में डेमोक्रेट्स को एक पत्र भेजा था, जिसमें उसने एक पार्टी में कैवनॉग द्वारा उसका यौन उत्पीड़न करने की आप बीती सुनाई थी। बता दें कि उस समय पीड़िता और कैवनॉग दोनों ही किशोर थे। डेमोक्रेट्स ने यह पत्र सीबीआइ को सौंप दिया था।
इंटरव्यू में सुनाई आपबीती
हालांकि, फॉर्ड ने पहले यह आग्रह किया था कि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जाए। लेकिन बाद में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सामने आकर कैवनॉग पर आरोप लगाए। हाल ही में उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में अपने साथ हुए उत्पीड़न की जानकारी दी। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 1980 के दशक की गर्मियों में कैवनॉग ने अपने एक दोस्त के साथ शराब के नशे में धुत्त होकर उनके साथ बदसलूकी की थी। ब्लेसी का कहना है कि उन्होंने मुझे मोंटगोमरी काउंटी में एक टीनेज पार्टी के दौरान बेडरूम में घेर लिया था। बता दें कि फॉर्ड उत्तरी कैलिफोर्निया में शोध मनोवैज्ञानिक हैं।
Published on:
19 Sept 2018 03:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
