गौरतलब है कि युक्रेन में छठवें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 31 मार्च को वोट डाले गए थे। इस बार के राष्ट्रपति के चुनाव में 39 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इसमें राष्ट्रपति पेट्रो पोरोसेंको , कॉमेडियन व्लादिमीर जेलेंक्सी, पूर्व प्रधानमंत्री युलिया त्यमोंशेंको आदि दिग्गज शामिल थे। हालांकि सबको मात देते हुए 41 वर्षीय हास्य कलाकार व्लादिमीर जेलेंस्की ने 73 फीसदी वोटों के साथ जीत दर्ज की। जेलेंस्की पहली बार चुनाव लड़े थे।