
Sri Lanka Blasts: युनिसेफ का दावा, सीरियल बम धमाकों में 45 बच्चों की हुई मौत
नई दिल्ली। श्रीलंका में बीते रविवार को ईस्टर के मौके पर तीन चर्च और पांच होटलों को में एक के बाक एक आठ सीरियल धमाके किए गए थे। इस धमाके में 310 लोगों की मौत हो गई जबकि 500 से अधिक लोग घायल हो गए। अब इस घटना को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (युनिसेफ) ने दावा किया है कि इस घटना में 45 बच्चों की मौत हुई है। मंगलवार को युनिसेफ के प्रवक्ता क्रिस्टोफ बौलिएक ने बताया कि श्रीलंका में ईस्टर के दिन रविवार को हुए बम धमाकों में 45 बच्चों की मौत हुई है।
अब तक 310 लोगों की हो चुकी है मौत
बता दें कि श्रीलंका में की राजधानी कोलंबो में रविवार को बीते रविवार ईस्टर के मौके पर तीन चर्च और पांच होटलों को निशाना बनाते हुए सीरियल बम धमाकों को अंजाम दिया गया था। इस धमाके में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अभी भी 500 से अधिक लोग घायल हैं। इस घटना की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं लिया है। हालांकि सरकार और जांच एजेंसियों ने यह शंका जाहिर की है कि इस हमले के पीछे श्रीलंकाई कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों का हाथ है। इसको लेकर 24 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पूछताछ में अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन इनका संबंध स्थानीय कट्टर इस्लामिक संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) से माना जा रहा है। इधर मंगलवार को श्रीलंका के उप रक्षामंत्री का ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए हमले का बदला लेने के लिए श्रीलंका में इस तरह के सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया गया है। बता श्रीलंका के सीरियल ब्लास्ट में आठ भारतीयों की भी मौत हो थी। श्रीलंका के रक्षा मंत्री हेमासिरी फर्नांडो ने मंगलवार को स्थानीय मीडिया से यह बात कही।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
23 Apr 2019 04:05 pm
Published on:
23 Apr 2019 04:05 pm
