27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्‍थायी सदस्‍यता का समर्थन किया

छले साल जून में पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान भी अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 29 Sep 2018, 1:06 PM IST

modi trump

अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्‍थायी सदस्‍यता का समर्थन किया

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमरीका ने सुरक्षा परिषद् में भारत की स्‍थायी सदस्‍यता का फिर से समर्थन किया है। अमरीका के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हेल ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र के दौरान भारत के विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकात के दौरान इस बात का आश्वासन दिया कि अमरीका इस मुद्दे पर भारत के साथ है। बता दें कि ट्रंप प्रशासन पहले भी संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन कर चुका है। उप विदेश मंत्री डेविड हेल ने इस बात पर जोर दिया कि अमरीका और भारत दोनों ‘वैश्विक साझेदार’ हैं और कई वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फेसबुक का डेटा हैक होने से दुनियाभर में हड़कंप, भारत के लाखों यूजर्स की प्राइवेसी पर भी खतरा

भारत को अमरीकी समर्थन

अमरीका के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हेल ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र के दौरान भारत के विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह वार्ता अमरीका और भारत के बीच नई दिल्ली में हुई टू प्लस टू वार्ता पर प्रगति की समीक्षा करने के लिए हुई थी। बैठक के बाद अमरीकी पक्ष ने कहा कि हम वैश्विक साझेदार हैं और परमाणु निरस्त्रीकरण से लेकर अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर एक साथ मिलकर काम करने की साझा प्रतिबद्धता पर कायम हैं। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि दोनों देश अफगानिस्तान में कैसे एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं। पिछले साल जून में पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।

फेसबुक की सुरक्षा में फिर लगी सेंध, 5 करोड़ यूजर्स की सूचनाएं चोरी

मालदीव की स्थिति पर नजर

अमरीकी विदेश उप मंत्री ने कहा कि मालदीव के ऊपर भी दोनों देश अपनी नजर बनाये हुए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह को फोन कर मुबारकबाद दी। इससे तरह अमरीका ने भी मालदीव के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने देश का भविष्य तय करने के लिए मतदान किया है।