नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के बीच जारी तनाव ( us Iran tension ) का असर इन दोनों के संबंधित देशों पर भी पड़ने लगा है। न सिर्फ व्यापार बल्कि अब तो यात्राएं भी अब प्रभावित होती दिखाई दे रही हैं। जानकारी मिल रही है कि US की यूनाइटेड एयरलाइंस ( United Airlines ) ने नेवार्क एयरपोर्ट से मुंबई के बीच की उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं। दरअसल, यह विमान ईरान के हवाईक्षेत्र ( Iran Airspace ) से होकर गुजरता है, जहां हाल ही में US नेवी के ड्रोन को ईरान ने मार गिराया था।