7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय मूल के राशद हुसैन बाइडेन प्रशासन में शामिल, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के राजदूत बने

अमरीकी यहूदी समिति ने राशद हुसैन को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत नियुक्त करने के लिए बाइडेन प्रशासन की सराहना की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 31 Jul 2021, 11:36 PM IST

rashad hussain

rashad hussain

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक राशद हुसैन को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता का अमरीकी राजदूत नियुक्त किया है। पहली बार किसी मुस्लिम को इस पर नियुक्त किया गया है। राशद की जिम्मेदारी धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए चलाई जाने वाली अमरीकी डिप्लोमेसी को आगे ले जाने की होगी। अमरीकी यहूदी समिति ने राशद हुसैन को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत नियुक्त करने के लिए बाइडेन प्रशासन की सराहना की है।

यह भी पढ़ें: भारत अगस्त माह में संयुक्‍त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की संभालेगा कमान, तीन अहम मुद्दों पर रहेगा जोर

राशद हुसैन मौजूदा समय में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में भागीदारी और वैश्विक जुड़ाव के निदेशक हैं। व्हाइट हाउस से जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने पहले न्याय विभाग के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभाग में वरिष्ठ वकील के रूप में काम किया है। हुसैन येल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री ले चुके हैं और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से आरबी और इस्लामी स्टडी में मास्टर डिग्री प्राप्त करी।

ओबामा प्रशासन में भी कर चुके हैं काम

ओबामा प्रशासन में राशद ने इस्लामिक सहयोग संगठन में अमरीका के विशेष दूत के रूप में सामरिक आतंकवाद विरोधी संचार और व्हाइट हाउस के उप सहयोगी के रूप में काम करा था। व्हाइट हाउस के बयान में आगे कहा गया कि ओबामा प्रशासन में शामिल होने से पहले उन्होंने न्यायिक कानून क्लर्क के रूप में भी कार्य किया था।