नई दिल्ली। मां बाप की आंखों का तारा होते हैं बच्चे अब कोई इन तारों को चुरा ले तो? उत्तरी वियतनाम के सुदूर इलाकों में ऐसे कितने ही परिवार हैं, जिनकी बच्चियां चोरी हो चुके हैं। वियतनाम के दूर-दराज के इलाकों से लड़कियां गायब हो रही हैं। इनमें से कुछ सिर्फ 13 साल की थीं। चोरी की गई लड़कियों को अगवा करके चीन में बेच दिया जाता है। जहां उनकी जबरन शादी करा दी जाती है। बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था प्लान इंटरनेशनल के अनुसार, लड़कियों का अपहरण करके उनकी जबरन शादी कराने के मामले धीरे-धीरे बढ़े, लेकिन बीते दस सालों में इनमें काफी इजाफा हुआ है। चीन की 'एक बच्चे' की नीति के चलते वहां ज्यादातर लोग बेटा ही चाहते हैं। इसके चलते चीनी समाज में लिंगानुपात चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है।