1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: पिता की डांट से गुस्सा हुआ बच्चा, पांचवी मंजिल की खिड़की के शेड पर जा लेटा

चीन में एक लड़का अपने पिता की डांट पर हुआ गुस्सा। नाराजगी दिखाने पांचवी मंजिल की खिड़की के शेड पर ही जा लेटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 May 2018, 2:32 PM IST

china

नई दिल्ली। पैरेंट्स की डांट से तो अकसर बच्चे रूठ जाते हैं। रूठने के बाद कई बार ऐसी हरकत कर बैठते हैं कि उन्हें संभालना ही हो जाता है मुश्किल। हम जो आपको वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें रूठने के बाद बच्चे ने जो किया वो देखकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लगभग 12 साल का एक बच्‍चा एक इमारत की खिड़की के छज्‍जे पर सोता नजर आ रहा है। देख कर ही समझ आ जाता है कि ये खिड़की काफी ऊपर वाली मंजिल की है।

video: एडिक्शन नहीं बल्कि खुशियों का खजाना छिपा है आपकी फोटोज में

जानिए, कैम्ब्रिज एनालिटिका ने कामकाज बंद करने का फैसला क्‍यों लिया?

दरअसल ये इमारत की पांचवी मंजिल पर बनी खिड़की है और बच्‍चे ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वो पने पिता की डांट से गुस्सा था। डांट सुनने के बाद अपनी नाराजगी जताने के लिए उसने ये तरीका अपनाया। खैर इन सब में ये बात अच्छी है कि बच्‍चा पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन उसके इस रवैये ने हर किसी को चौंका दिया है।

माँ सरस्वती को करना है खुश तो अपनाएं ये चमत्कारिक उपाय, देखें वीडियो

देर तक सोने के लिए पड़ी थी डांट

ऐसा तो शायद आपके साथ बचपन में भी हुआ होगा कि आप देर तक सो रहे हों और पैरेंट्स की तरफ से डांट पड़ी हो। कुछ ऐसा ही चीन में इस बच्चे के साथ भी हुआ। इस बच्चे को भी उसके पिता ने देर तक सोने के लिए डांटा बस फिर क्या था साहब नाराज हो गए और पहुंच गए अपनी नाराजा और नींद दोनों पूरी करने। माता-पिता को जैसे ही पता चला वे भी झटका खा गए। हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन बच्चे की इस हरकत ने सभी को सकते में जरूर डाल दिया था।