23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दावा- सीरिया में ISIS पूरी तरह तबाह

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया में सैनिकों को रखना अमरीका के लिए काफी मंहगा है।

2 min read
Google source verification
Vladimir Putin

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को दावा किया है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट को नष्ट किया जा चुका है और उनका सीरिया पर प्रभाव भी कम होता जा रहा है। लेकिन अभी भी उनके पास ऐसी विनाशकारी क्षमताएं हैं जिसका इस्तेमाल वह दूसरे देशों पर कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, पुतिन ने स्पष्ट किया है कि इसकी सैन्य स्थिति के बावजूद, यह आतंकवादी समूह एक महत्वपूर्ण विनाशकारी क्षमता और अपनी रणनीति को जल्दी से बदलने और दुनियाभर के देशों और क्षेत्रों पर हमला करने की ताकत अभी भी रखता है।

ट्रंप ने मिशन को बताया सफल
इसी बीच अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है कि उनका प्राथमिक मिशन आईएसआईएस को शिकस्त देना है और यह काम पूरा होने पर वह सौनिकों को सीरिया से वापस लाना चाहेंगे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बाल्टिक नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जहां तक सीरिया की बात है हमारा प्राथमिक मिशन आईएसआईएस से निजात पाता है। हमने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है और इस पर अन्य के सहयोग से शीघ्र निर्णय लेने वाले हैं।'

सीरिया से सेना हटाएगी अमरीका
ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया में सैनिकों को रखना अमरीका के लिए काफी मंहगा है। अब हम निर्णय ले चुके हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि हमें आईएसआईएस के खिलाफ अपार सैन्य सफलता मिली है। यह 100 प्रतिशत के करीब है, और आने वाले वक्त में हमें क्या करना है इस पर भी हम निर्णय लेने वाले हैं। हम अपने लोगों के समूहों तथा सहयोगी देशों के समूहों से भी विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि सैनिक सीरिया से हट जाएं।

वहीं ट्रंप ने सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से टेलीफोन पर बातचीत में आईएसआईएस की शिकस्त सुनिश्चित करने तथा क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ाने के लिए सीरिया संघर्ष का इस्तेमाल करने के ईरान के मंसूबे को नाकाम करने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की।