रिपोर्ट में सामने आया है कि व्हाट्सएप अगले माह से यूपीआई बेस्ड पेमेंट सेवा शुरू करने जा रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि शुरुआत में केवल एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक व एक्सिस बैंक के कस्टमर्स को ही यह सुविधा दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार व्हाट्सएप बहुत जल्द एक बैंक के साथ इस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग करेगा। जबकि अगले माह की आखीर तक करोड़ों यूजर्स को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा। यही नहीं एक बैंकर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि डाटा सिक्योरिटी को फूलप्रुफ बनाने के लिए कई और तरीकों को भी अपनाया जा रहा है।