22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर ऐसा क्या हुआ जब लड़कों को पहनने पड़े लड़कियों के कपड़े… सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

कैलिफोर्निया में सैन बेनिटो हाई स्कूल ने लड़कियों को ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनने से मना कर दिया था। जिसपर लड़के ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन स्कूल आए। 

2 min read
Google source verification
boys

boys

नई दिल्ली/ कैलिफोर्निया। अगर आप यह सोचतें है कि सिर्फ भारत में ही लड़कियों के कपड़ों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो आप गलत है। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि अमरीका में भी लड़कियों के कपड़ों पर फैसला सुनाया जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ अमरीका के कैलिफोर्निया में सैन बेनिटो हाई स्कूल में। जिस वजह से यह स्कूल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वजह है स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन। प्रदर्शन भी ऐसा कि अगर आप देखेंगे तो आप कहेंगे कि भई यहा क्या बला है... दरअसल सैन बेनिटो हाई स्कूल के लड़के लड़कियों की ड्रेस पहन कर स्कूल पहुंचे। वह इसलिए क्योंकि हाल ही में स्कूल ने कुछ लड़कियों को स्कूल में सिर्फ इसलिए एंट्री नहीं दी थी क्योंकि लड़कियों ने ऑफ-शोल्डर टॉप पहने हुए थे। स्कूल ने लड़कियों को एंट्री देने से मना कर दिया था। जिसका विरोध लड़कों ने कुछ इस तरह किया कि सभी लोग हैरान हो गए। लड़के लड़कियों का ऑफ-शोल्डर टॉप पहन कर स्कूल पहुंच गए। जिसके बाद उन लड़कों के इस विरोध प्रदर्शन की तस्वीरे वायरल हो गई। ट्वीटर पर भी यह प्रदर्शन काफी ट्रोल हुआ। लड़कों के सोशल मीडिया पर इस कदम की कई लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

स्कूल ने दिया लड़कियों की सुरक्षा का तर्क

इस मामले पर स्कूल का कहना है कि उन्होंने लड़कियों को ऑफ-शोल्डर टॉप पहनने से इसलिए मना किया क्योंकि वह नहीं चाहते कि लड़कियों के साथ किसी भी तरह की कोई छेड़-छाड़ हो। स्कूल ने अपने इस फैसले के पीछे लड़कियों की सुरक्षा का तर्क दिया है। स्कूल के प्रिंसिपल एड्रियन रैमिरेज़ ने कहा कि ऑफ द शोल्डर ड्रेस की वजह से हाल ही में कुछ परेशानियां सामने आई थीं। जिस वजह से यह फैसला लिया गया। हालांकि इस तरह का प्रदर्शन पहले भी हो चुका है। इसी साल जून के महीने में इंग्लैंड में लड़कियों के सपोर्ट में कुछ लड़के स्कर्ट पहन कर स्कूल गए थे।