नई दिल्लीPublished: Jun 07, 2021 08:04:47 am
Shaitan Prajapat
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मानने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना है। खाद्य सुरक्षा का मतलब है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हर व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिले।
नई दिल्ली। World Food Safety Day 2021: दुनियाभर में हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस यानी वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे (World Food Safety Day) मनाया जाता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मानने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना है। हर साल दूषित भोजन खाने की कमी से हजारों लोगों की जान चली जाती है। वहीं कई लोग खराब भोजना का सेवन करने की वजह से गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहते है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य और कृषि संगठन (FAO) को खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी दी है।