कंपनी ने बताया है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स को ऐप में चैट करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। साथ ही यूजर्स पहले से ज्यादा समय ऐप पर बिता पाएंगे। वहीं, पिछले हफ्ते वर्जन 55.0.0.0.33 alpha एंड्रॉइड अपडेट को इंस्टाग्राम ने पेश किया था। वहीं, फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम के दुनियाभर में 1 अरब से ज्यादा यूजर्स हो गए हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी खुद दी थी। पिछले साल सिंतबर में कंपनी के दुनियाभर में 80 करोड़ यूजर्स थे। इस दौरान कंपनी ने 20 करोड़ यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है।