बता दें कि Realme 2 का सीधा मुकाबला Xiaomi के मिड रेंज के स्मार्टफोन्स से हो सकता है। वहीं Oppo Realme 2 की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जा सकता है। बता दें कि Realme 1 को मई में तीन रैम वेरिएंट में पेश किया गया था, जिसमें पहला वेरिएंट 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज में उतारा गया था। वहीं तीसरे वेरिएंट को 3GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया था। कीमत की बात करें तो 3GB RAM को 8,990 रुपए, 4GB RAM को 10,990 रुपए और 6GB RAM को 13,990 रुपए रखी गई है।