नई दिल्ली: रिलायंस जियो मानसून हंगामा ऑफर की शुरुआत आज शाम 5 बजकर 1 मिनट से करने जा रही है। इस ऑफर के तहत ग्राहक 2,999 रुपये वाले Reliance Jio फोन को सिर्फ 501 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी को देखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने अपने साइट पर फीचर फोन फेस्टिवल की शुरुआत की है। यह फेस्टिवल 20 जुलाई से लेेकर 22 जुलाई तक चलेगा। इस फेस्टिवल में फीचर फोन को सिर्फ 299 रुपये में खरीदा जा सकता है।