10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोनों पैर टूटने के बाद भी सनकी आशिक करना चाहता था गन्दा काम, फिर

आरोपी से बचने के लिए युवती ने छत से छलांग लगा दी जिसमें पीडिता के दोनों पैर भी टूट गए। लेकिन आरोपी तब भी उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 16 Mar 2018, 8:38 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: सूबे में महिला सुरक्षा के भले ही कितने दावे किये जा रहे हों। लेकिन आये दिन वो फेल होते नजर आ रहे हैं। लेकिन जनपद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र से जो मामला सामने आया है। उसमें हैवानियत की साड़ी हदें पार कर दी गयीं थी। यहां आरोपी से बचने के लिए युवती ने छत से छलांग लगा दी जिसमें पीडिता के दोनों पैर भी टूट गए। लेकिन आरोपी तब भी उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहता था। उसकी चीख पुकार पर पहुंचे परिजनों ने उसे बचाया और आरोपी की गिरफतारी को पुलिस में शिकायत की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उधर पीडिता और उसके परिवार वाले अभी भी दहशत में हैं।

बच्ची सामान लेकर लौट रही थी, दूसरे दुकानदार ने अपनी दुकान में खींच लिया...

पांच लोगों का एक साथ शव पहुंचने से पसरा मातम, गांव का था ऐसा नजारा कि देखकर...

जानकारी के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाला अकरम छेड़छाड़ कर रहा था। ढाई महीने पहले किशोरी के परिवार वाले शादी समारोह में गए थे। आरोपी अकरम किशोरी के घर में घुस गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं उसने तमंचा दिखाकर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। और पुलिस या परिजनों से शिकायत करने पर वीडियो वायरल की धमकी दी। फिर इसके बाद लगातार अकरम मनमानी करता रहा। बीते महीने फरवरी में आरोपी और किशोरी को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पूछताछ पर किशोरी ने पूरे प्रकरण की जानकारी परिजनों को दी। घर की इज्जत की खातिर परिवार वाले भी चुप रहे। लेकिन इसके बाद भी अकरम की हरकतें कम न हुईं। आरोपी अकरम के उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने खुदकशी की धमकी दी थी। तब भी आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा।

दोस्त की हत्या करके आत्महत्या दिखाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया...एेसे पकड़े गए

बड़ी खबर: 44 साल बाद आखिरकार इस जगह हो ही गया हरियाणा और यूपी का बंटवारा

उत्पीड़न से परेशान होकर किशोरी छत से कूद गई, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। अपनी दबंगई के चलते आरोपी अभी पीडिता से शारीरिक सम्बन्ध बनने का दबाब बना रहा है। परिवार का आरोप है कि कुछ दिन बाद अकरम ने फिर से किशोरी और उसके परिजनों को परेशान कर रहा है। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर कुंदरकी में आरोपित अकरम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसको जेल भेज दिया गया है।