1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यशवंत सिन्हा के बाद अब आजम खान ने की ये बड़ी भविष्यवाणी, भाजपाईयों के उड़े होश

यशवंत सिन्हा के बाद अब आजम खान ने की ये बड़ी भविष्यवाणी, भाजपाईयों के उड़े होश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 May 2018, 11:20 AM IST

azam khan

यशवंत सिन्हा के बाद अब आजम खान ने की ये बड़ी भविष्यवाणी, भाजपाईयों के उड़े होश

रामपुर. कर्नाटक में सरकार का चेहरा साफ होने के बाद हर कोई दल भाजपा को घेरने में लगा है तो भला सपा के कद्दावर नेता आजम खान चुप कैसे रह सकते थे। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले आजम खान ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि 2019 से पहले इनकी हालात सबके सामने आ जाएगी और जनता इन्हें नकार देगी। बता दें कि हाल ही में यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि कर्नाटक का घटनाक्रम 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद दिल्ली में होने वाली गतिविधियों का पूर्वाभ्यास है।

यह भी पढ़े- अजित सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर दिया ऐसा विवादित बयान कि लखनऊ से दिल्ली तक मची खलबली

इधर, सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा कि 2019 के आम चुनाव से पहले ही नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जैसे कर्नाटक में हुआ है। ये तजुर्बा पहला नहीं होगा। इमरजेंसी के बाद का हिन्दुस्तान देखो परिणाम वैसा ही है। उन्हाेंने आगे कहा कि कर्नाटक के चुनाव नतीजों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा ने जो सीटें जीती हैं उनका भी सच यही है। अगर उनकी भी जांच हो जाए या दोबारा गिनती हो जाए तो जो 100 और 50 से जीती गई सीट हैं उन पर भी जमीन-आसमान का फर्क निकल सकता है।

यह भी पढ़े- कैराना उपचुनाव: जाट आरक्षण समिति ने कहा- भाजपा की हार के बाद योगी जी को सपने में भी जाट दिखाई देंगे

दरअसल इन नतीजों से दो चीज सामने आई हैं। एक तो सुप्रीम कोर्ट ने जिस मजबूती का मुजाहरा किया है उससे लोगों का विश्वास जगा है। ये साबित हुआ कि सुप्रीम कोर्ट के चार जजों के बाद जो उंगली उठी थी। उससे कमजोर हुआ। अब ज्यूडिसरी सिस्टम बहुत मजबूत है। अब बहस ये होगी कि एक तरफ देश में संविधान मानने वाले लोग होंगे तो दूसरी तरफ ताकतवर लोग संविधान खत्म करना चाहेेंगे।

छात्र की टीचर ने की बेरहमी से पिटाई, देखें वीडियो-