3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: आजम खान के समधी पर बहू को नशे के इंजेक्शन देकर अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज

पीड़िता बोली- घर मे अकेला पाकर नशे के इंजेक्शन देकर बनाता है अप्राकृतिक संबंध, डेढ़ माह का गर्भ भी गिराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Jun 2018, 10:55 AM IST

rampur

बड़ी खबर: आजम खान के समधी पर बहू को नशे के इंजेक्शन देकर अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज

रामपुर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खां के समधी पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं, जिनको लेकर इन दिनों राजनीति गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, आजम खान के समधी पर उनकी बहू ने अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उसने पति और सास को भी नामजद किया है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यूपी में गो हत्या के आरोप में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, 25 के खिलाफ केस दर्ज

बता दें कि पूर्व मंत्री आजम खान के बड़े पुत्र की ससुराल शहर के ही एक मोहल्ले में है। उसकी पत्नी के भाई की शादी 4 मार्च 2017 को हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के 6 माह के बाद से ही ससुर रिजवान उस पर गंदी नजर रखने लगे। वर्तमान नगर विधायक आजम खान के समधी रिजवान खान के बेटे की पत्नी ने अपने ससुर रिजवान खान पर आरोप लगाया है कि उनके ससुर मेरे पति को किसी काम से अक्सर बाहर भेज देते थे। इसके बाद घर मे अकेला पाकर मुझे नशे के इंजेक्शन लगाकर मेरे साथ अप्राकृतिक संबंध बनाते थे। इस कारण मेरे पेट मे पल रहा डेढ़ माह का गर्भ भी गिर गया। इतना ही नहीं विरोध करने पर ससुर मारपीट पर उतारू हो जाता है। साथ ही अपने बेटे से तलाक दिलाने की धमकी भी देता है। लेकिन, अब वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकती। ससुर रिजवान खान को उसके किए की सजा दिलाकर ही रहेगी।

गजब: ईद के दिन इस हाई प्रोफाइल लड़की से गले मिलने के लिए लगी सैकड़ों लड़कों की लाइन, देखें वायरल वीडियो-

पीड़िता ने 16 जून को एसपी डॉ. विपिन ताडा के यहां एक प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी के आदेश पर महिला थाने ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। महिला थानेदार ने बताया है कि मामला वीवीआईपी परिवार से जुड़ा है। मामले की सत्यता समझने के लिए वह खुद इस मामले की तफ़्तीश कर रही हैं। पीड़िता के आरोप बेहद संगीन है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में अगर सत्यता पाई जाती है तो उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अगर जांच के दौरान पीड़िता के आरोप फर्जी पाए गए तो उस पर भी 182 की कार्रवाई की जाएगी।

गुजरात में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकुर ने भजन संध्या में जमकर उड़ाए नोट, देखें वीडियो-