28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बड़े नेता ने खोली आजम खां और अमर सिंह की पोल, कहा- इसलिए दे रहे एक-दूसरे के खिलाफ विवादित बयान

अमर सिंह और आजम खान विवाद को लेकर बड़ा खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Sep 2018, 1:01 PM IST

Azam Khan

इस बड़े नेता ने खोली आजम खां और अमर सिंह की पोल, कहा- इसलिए दे रहे एक-दूसरे के खिलाफ विवादित बयान

रामपुर. योगी सरकार के राज्यमंत्री बलदेव ओलख ने मिलक तहसील के पोस्ट आॅफिस में केंद्र सरकार की योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अमर सिंह और आजम खान विवाद को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव ओलख ने कहा कि आजम खां जहां सपा के ताकतवर नेता हैं, वहीं अमर सिंह भी सपा के बड़े नेता रह चुके हैं। इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ अनर्गल बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इनकी न तो सरकार है और न किसी बड़े पद पर हैं। इसलिए ये मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए एक-दूसरे पर विवादित बयानबाजी कर रहे हैं।

भावुक हुए आजम खां बोले- कभी भी हो सकती है मेरी गिरफ्तारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव ओलख ने मिलक के पोस्ट ऑफिस में पहुंचकर केंद्र सरकार की योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार का सपना नगर से लेकर गांव में पहुंच रहा है। अब गांव के किसी शख्स को किसी डाकखाने में पैसा जमा करने पैसा निकालने के लिए जाना नहीं होगा। सरकार ने एक टोल फ्री नंबर दिया है, जिस पर सीधे कॉल करके डाकिया उनके दरवाजे पर होगा और उनकी रकम जमा करने की होगी तो जमा हो जाएगी और अगर उनको पेमेंट लेना होगा तो डाकिया उनका पेमेंट उनके घर लाकर देगा। यह सुविधा शुरू हो चुकी है। इसका लाभ उठाने के लिए लोग तैयार हो जाएं।

इस लड़की को पाने की चाहत में तबाह हो गई तीन प्रेमियों की जिंदगी, जानिये पूरी कहानी

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

इस दौरान राज्यमंत्री बलदेव ओलख ने अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव के पासा कोई फार्मूला नहीं है। बलदेव ओलख ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने बिलासपुर में यह बात कही थी कि अब मेरे पास चुनाव जीतने का फार्मूला आ गया है तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि उनकी सरकार इसीलिए चली गई कि उनके पास जीतने का फार्मूला नहीं था, बल्कि हारने का फार्मूला था। वह पहले भी हारे और अब भी हारेंगे और आगे भी हारेंगे। हारने और जीतने का फार्मूला सिर्फ जनता के पास होता है और जनता इस फार्मूले को हमेशा अपने पास रखती है। चुनाव में जनता जिसे चाहे जिता सकती है और जिसे चाहे हरा सकती है।

सपा नेता आज़म खान ने भाजपा पर कसे तीखे तंज, देखें वीडियो-