3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजे पर हो रहा था डांस, इस वजह से हो गयी एक युवक की मौत

डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में झडप हो गयी।जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,गयी। एक युवक की मौत हो गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 19 Jun 2018, 6:24 PM IST

moradabad

डीजे पर हो रहा था डांस, इस वजह से हो गयी एक युवक की मौत

मुरादाबाद: शहर के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक पार्टी में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में झडप हो गयी।जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,गयी। जिसमें कई लोग घायल हो गए जबकि एक युवक की मौत हो गयी। जिस दोनों पक्षों में तनाव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और कार्यवाही की आश्वाशन दिया। घटना में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू आकर दी गयी है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

UP में फिर अखलाक जैसी वारदात, गौकशी के आरोप में मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

ये हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे शिवा के तीसरे जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसमें गांव के लोगों के साथ मेहमान भी शामिल हुए। पड़ोस के गांव गिंदौड़ा का रहने वाला पिंटू (20) भी आया था। रात में केक कटने के बाद डीजे पर डांस करने लगे। इसी दौरान पिंटू ने डांस करते हुए डीजे संचालक से अपनी पसंद का गाना चलाने के लिए कहा। जैसी ही वह गाना चला तो लोधीपुर के ही युवकों ने दूसरा गाना बजाने की फरमाइश कर दी। डीजे वाले ने वह गाना चलाया तो पिंटू नाराज हो गया और डीजे वाले से उलझ गया। बात बढ़ी तो उसने डीजे को बंद कर दिया। इस बात पर भड़के गांव के युवकों की पहले तो पिंटू के साथ कहासुनी हुई फिर हाथापाई होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते बेल्ट और फिर लाठी डंडे चलने लगे। इसमें चार-पांच लोग घायल हो गए। पिंटू के सिर में लाठी लगने से गंभीर चोट आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पिंटू की मौत हो गई। घायलों में राजेश, सुनील अमरपाल का इलाज चल रहा है।

भाजपा के इस पदाधिकारी नेता को अलकायदा से मिली धमकी

इन पर है आरोप

सीओ हाइवे राजेश कुमार ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें आपस में लाठी डंडों से एक दूसरे पर वार किये। इसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामला दर्ज कर लिया गया है। पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने लोधीपुर निवासी छत्रपाल, सत्यप्रकाश, प्रिंस, कीर्ति अंशू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।