
मुरादाबाद: जनपद के बिलारी तहसील के गांव चंगेरी की ग्राम पंचायत के मजरा तूरखेड़ा में गुरूवार रात अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पिछले 6 साल से सगे मौसेरी बहन भाई में प्रेम प्रसंग चल रहा था । प्रेमिका पूजा ने बताया की मेरे प्रेमी गौतम ने अब से 3 साल पहले शादी शादी करने का बादा किया था। साथ ही साथ इसके घरवाले भी सब राजी थे। लेकिन अब से 6 महीने पहले गौतम ने कहा की मैं अपनी शादी दूसरी जगह से कर रहा हूं, तो पूजा ने मजाक समझा और कोई बात आगे ना बढ़ाकर अनदेखा कर दिया। लेकिन गुरूवार रात गौतम के रिश्ते वाले लगुन लेकर शादी से एक दिन पहले लेकर आए थे। जिसकी जानकारी पूजा को हुई तो पूजा अपने भाई को लेकर गौतम के घर पहुंची और शादी की जिद करने लगी। लेकिन गौतम के घरवाले ने पूजा को घर में घुसने से इनकार कर दिया और उसके घर वाले जान से मारने की धमकी देने लगे तब पूजा ने पुलिस को फोन कर दिया।
पुलिस के पहुचने पर भी मामला और गरमाता चला गया। और मामला इतना गरम हो गया कि शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव से आए रिश्ते वाले को घर वापस लौटना पड़ा और रिश्ता जोड़ने से इनकार कर दिया। लेकिन रिश्ते जोड़ने वालों का कहना है की हमारा 200000 रुपए खर्च हुआ है। वह पैसा हमें दे दो हम अपनी लड़की की शादी कहीं दूसरी जगह करेंगे और अगर ऐसा आप नहीं करते हो तो मजबूरन हमें पुलिस की मदद लेनी पड़ेगी। उधर ग्राम प्रधान के घर पर ग्रामवासियों ने दोनों पक्षों को बैठा कर हल निकालने की भी कोशिश की थी । लेकिन कोई भी हल नहीं निकला। लगभग 11 घंटे गांव में ही पंचायत चलती रही और कोई हल कोई समाधान नहीं हो सका।
दोनों तरफ से लड़के के खिलाफ नजदीकी कोतवाली बिलारी में प्रार्थना पत्र दे दिए गए हैं प्रेमिका का आरोप है कि मेरे प्रेमी को उसके घर वालों द्वारा कहीं छिपा दिया गया है। यदि मेरा प्रेमी मुझे नहीं मिला तो अपना सुसाइड कर लूंगी । जिसके बाद से पुलिस भी सकते में है।
Published on:
20 Apr 2018 05:44 pm
