
अजब गजब: वायरल वीडियो में जिसकी कुल्हाड़ी से काटकर की गयी थी हत्या,वो लौट आया जिन्दा
संभल: बीते अप्रैल महीने में जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने ये कहकर सनसनी मचा दी थी। कि उसके पास एक युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मारने का वीडियो आया है। उसमें जिस शख्स को मारा जा रहा है वो उसका छह सात महीने से लापता भाई है। ये सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर वीडियो की पड़ताल शुरू ही की थी कि कल शाम वायरल वीडियो में मरने वाला अजब सिंह अचानक घर पहुंच गया। जिसे देख उसके घरवाले भी हतप्रभ रह गए।अजब सिंह के घर पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने भी उसे पूछताछ के लिए बुलाया फिर परिवार वालों के साथ घर भेज दिया। लेकिन अब एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जिस युवक को मारा गया वो कौन था?
चुनाव से ठीक पहले जयंत चौधरी ने नूरपुर में दिया ये बड़ा बयान, भाजपा में मचा हड़कंप
कुल्हाड़ी से काटकर मारा जा रहा था
चंदौसी में कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले चरण सिंह ने कोतवाली पहुंचकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो दिखाया। वीडियो में 4-5 लोग एक युवक को लाठी डंडो और कुल्हाड़ी से मार रहे थे। पिटने वाला युवक चीख रहा है। पिटने वाले युवक की पहचान चरण सिंह व परिवार के लोगों ने बेटे अजब सिंह के रूप में की जो दिल्ली में रह रहकर काम कर रहा था और पिछले 7-8 महीनों से लापता था। अचानक उनके बेटे बंटी ने मोबाइल पर आए एक वीडियो को देखा जिसमें कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से लाठी-डंडों से मार रहे हैं और वो चीख रहा है। अंत में उसे कुल्हाड़ी से काट दिया गया। इस वीडियो में पिटने वाले और मारे गए युवक की पहचान बंटी ने अपने भाई और मां ने अपने बेटे अजब सिंह के रूप में की जो दिल्ली में काम करते हुए लापता हुआ था। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और परिजन वीडियो लेकर चंदौसी कोतवाली पहुंचे मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने चरण सिंह की ओर से बेटे के लापता होने की रिपोर्ट कोतवाली चंदौसी में 30 अप्रैल को दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अब लौटा वापस
बीती रात अचानक अजब सिंह अपने घर पहुंचा तो घर के सभी लोग चौंक गए। क्योंकि उन्होंने वीडियो के मुताबिक अजब सिंह को मृत मान लिया था। लेकिन अजब सिंह को सकुशल अपने बीच पाकर परिवार के सभी लोग खुश थे। जिसके बाद चरण सिंह ने पुलिस को सूचना दी की उनका लापता बेटा अजब सिंह जीवित है और सकुशल घर वापस आ गया है। अजब सिंह अपनी मां के साथ पुलिस कोतवाली पहुंचा तो एसपी संभल ने उससे काफी देर तक पूछताछ की और फिर उसे उसके घर भेज दिया गया।
भाई से नाराज होकर गया था घर से
वहीँ घर वापस आये अजब सिंह से वीडियो को लेकर पूछताछ की गयी तो उसे वायरल वीडियो के बारे में कुछ नहीं मालूम वो तो भाई और भाभी से नाराज होकर चला गया था।और दिल्ली में ही रह रहा था। उसने कहा हो सकता है वीडियो में दिख रहा लड़का और उसकी आवाज मेरी तरह लगी हो। जबकि अजब सिंह की मां तो अब भी कह रही है की मुझे तो वीडियो में ये ही लगा।
Published on:
20 May 2018, 6:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.