एससीएसटी एक्ट में संशोधन भाजपा की वोटों की राजनीति का हिस्सा है। दलित सब जानते हैं, उन्हें खुश करने को संशोधन करके अपने कार्यकर्ताओं को विरोध करने के लिए सड़कों पर उतार दिया। जब भी सरकार से कोई सवाल करता है तो यह लोग उस सवाल का जबाब देने की जगह पिछली सरकार को कोसना शुरू कर देते है। सपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह फैसला हाई कमान का होगा जो वह फैसला लेगी वह सबको मंजूर होगा। भाजपा को इस समय बसपा से बहुत डर लग रहा है। हमारी पूरी तैयारी है चुनाव लड़ने की अगर अकेले भी चुनाव लड़ना पड़ा तो सभी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे।