मुरादाबाद: कैबनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अभी से अपनी पार्टी संगठन की मजबूती के लिए पश्चमी यूपी में पैर गड़ाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत मुरादाबाद में आज उनकी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्त्ता सम्मलेन व समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें खुद कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने सर्किट हाउस में अपने विभाग के अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनका भाजपा से गठबंधन 2019 नहीं बल्कि 2024 तक है।