19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / पत्रिका इंपेक्टः राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाले भाजपा नेता पर केस दर्ज

पत्रिका इंपेक्टः राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाले भाजपा नेता पर केस दर्ज

भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान जमीन पर गिराया था राष्ट्रध्वज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Aug 2016, 11:39 AM IST

BJP Tiranga yatra

BJP Tiranga yatra

मुरादाबाद।
भाजपा की तिरंगा यात्रा में तिरंगे का अपमान करने वाले भाजपा पार्षद कृष्ण कुमार काले पर रेल चौकी इंजार्च की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होते ही सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। बता दें कि पत्रिका ने राष्ट्रध्वज के अपमान को लेकर सबसे पहले ये खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद तिरंगे का अपमान करने वाले पार्षद पर केस दर्ज किया गया है।


बता दें कि सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित अम्बेडकर पार्क में शनिवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा के लिए सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री राधे मोहन ने यात्रा को तिरंगा दिखाकर रवाना किया था, लेकिन इससे पहले मझोला खुशहालपुर मिलन विहार वार्ड-1 के पार्षद कृष्ण कुमार काले ने तिरंगा जमीन पर गिरा दिया। इस पर जब मीडिया कर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसको अपने कैमरे में कैद कर लिया।


तिरंगा अपमान की चर्चा सोशल मीडिया पर हुई तो पुलिस के अलाधिकारी समेत देश के नागरिकों को भी तिरंगे का अपमान सहन नहीं हुआ। रविवार दोपहर बाद रेल चौकी इंचार्ज बाबू राम की और से पार्षद काले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और सिविल लाइन पुलिस ने काले की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी, लेकिन अभी तक पार्षद की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई


गौर करने वाली बात यह है कि जिस समय तिरंगा जमीन में गिराया गया था। उस समय बीजेपी के अनेक कार्यकर्ता सहित मुरादाबाद के नवनिर्वाचित बीजेपी से महापौर भी वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई और सब फोटो सेशन कराने में लगे रहे।


चल सकता है राष्ट्रद्रोह को केस


कानून के जानकारों की मानें तो तिरंगे का अपमान करने वाले पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जा सकता है। साथ ही जिस व्यक्ति के हाथ में तिरंगा है, उस पर कानूनन सख्त कार्रवाई की जा सकती है।


ये कहा था महानगर अध्यक्ष ने


बता दें कि इस मामले में पहले बीजेपी के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने फोटो देखकर कहा था कि वाकई लग रहा है कि तिरंगे का अपमान हुआ है। जबकि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ऐसा जान बूझकर नहीं किया होगा। पार्टी अपने स्तर पर जांच के बाद कार्रवाई जरूर करेगी।