मुरादाबाद: लोक सभा चुनावों से पहले वोटरों को अपने पक्ष में गोलबंदी करने को लेकर नेताओं की बयान बाजियां शुरू हो गयीं हैं। जिसमें अलग अलग नेता अलग अलग वर्ग को रिझाने के लिए अपने अपने तरीके से बयान दे रहे हैं। इसी तर्ज पार अमरोहा में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश में जनसंख्या कानून पास कराने को लेकर प्रस्ताव लाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या कानून को जरुरी बताते हुए इसका समर्थन करने की बात कही। साथ ही इशारों इशारों में एक वर्ग विशेष को लेकर इस क़ानून में बाधक बताया। उन्होंने कहा कि देश के 54 जिलों में हिन्दुओं की आबादी घट गयी है। इसलिए वे इस कानून के लिए वे कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे।