1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद के बाद थम सकता है शमी-हसीन जहां विवाद

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां में चला आ रहा विवाद अब थम सकता है। इसके संकेत खुद क्रिकेटर शमी ने दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 27 May 2018, 5:26 PM IST

moradabad

ईद के बाद थम सकता है शमी-हसीन जहां विवाद

अमरोहा: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां में चला आ रहा विवाद अब थम सकता है। इसके संकेत खुद क्रिकेटर शमी ने दिए हैं। वे गुरूवार को अपने पैतृक गांव सहसपुर पहुंचे थे और बिरादरी लोगों से बातचीत की थी। जिसमें ये उम्मीद लगाईं जा रही है कि शमी और हसीन जहां एक हो सकते हैं। पिछले दिनों खुद हसीन जहां पहल करते हुए अपनी ससुराल पहुंच गयीं थीं। लेकिन वहां शमी के परिजन ताला लगाकर चले गए थे। जिसके बाद हसीन जहां ने बिरादरी के बुजुर्गों के आगे गुहार लगाईं थी। इसमें बसपा नेता ने शमी से फोन पर बात भी की थी ,लेकिन तय दिन शमी नहीं आये। लेकिनअब क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने शनिवार को पत्नी हसीन जहां से सुलह करने के संबंध में कहा कि वह बिरादरी के लोगों से बाहर नहीं जा सकते। जल्दी ही उनसे बैठ कर बातकरूंगा तथा अपना पक्ष रखूंगा। उन्होंने कहा कि ईद के बाद ही कोई फैसला लेंगे। फ़िलहाल अभी अफगानिस्तान के साथ टेस्ट की तैयारियों में लगे हैं।

कैराना उपचुनाव में अखिलेश ने इस वजह से नहीं किया प्रचार, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

44 डिग्री तापमान में PM मोदी ने कूलर की हवा में दिया भाषण, जानिए दर्शकों के लिए लगे थे कितने कूलर

बिरादरी के लोगों से की चर्चा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गुरुवार शाम को अचानक मुरादाबाद पहुंचे। यहां पर सबसे पहले वह बड़े भाई हसीब अहमद के घर पहुंचे तथा बाद में वहां से नया मुरादाबाद में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर ठहरे। शुक्रवार दिन में कई रिश्तेदारियों में गए तथा शाम को वापस वहीं आ गए। रिश्तेदार के आवास पर नया मुरादाबाद में ही उन्होंने चंद रिश्तेदारों के साथ रोजा अफ्तार किया। शनिवार को वह गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिरादरी के बुजुर्गों से हसीन जहां को लेकर चर्चा भी की। फ़िलहाल उन्होंने खुलकर कुछ नहीं बताया है। अफ्तार के बाद वापस गांव से मुरादाबाद बड़े भाई हसीब के घर लौट आये।

डीजीपी के इस चैलेंज को 'एनकाउंटर मैन' ने एेसे किया स्वीकार आैर फिर...

भाजपा विधायक ने सीएम योगी को ही दे दिया खुला चैलेंज, बोले- ‘अब ये करके दिखाओ’

ईद के बाद लेंगे फैसला

जब शमी से पत्नी हसीन जहां से चल रहे विवाद के बारे मे बात की तो बोले इस संबंध में ईद के बाद ही बात करूंगा। सुलह को लेकर बिरादरी के लोगों से वार्ता किए जाने के बारे में मोहम्मद शमी ने कहा अभी उनकी किसी से कुछख़ास बात नहीं हुई है। जहां तक बात है बिरादरी के जिम्मेदार लोगों से बाहर नहीं जा सकता। इस संबंध में जल्दी ही उनसे बात करेंगे और कोई न कोई रास्ता निकालेंगे।

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपनी गाड़ी में गैस भरवाने गए युवक के प्राइवेट पार्ट में भर दी सीएनजी

यहां हुई भयंकर कार दुर्घटना, पिता-पुत्र की मौत, 8 की हालत नाजुक, परिजनों में मचा कोहराम

कोई तीसरा कर रहा साजिश

शमी बोले कि फिलहाल रमजान चल रहे हैं। वे इस मसले पर ईद के बाद ही कोई फैसला लेंगे। इस समय वह अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच की तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं। मोहम्मद शमी ने कहा कि कुछ लोग मेरे व मेरे परिवार के खिलाफ साजिश कर रहे हैं जिस कारण उन्हें और उनके परिवार को परेशानी उठानी पड़ रही है।