6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर की जेल से रिहाई पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले, ‘मैं इससे नहीं हूं वाकिफ’

डिप्टी सीएम ने कहा कि जबसे देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से तमाम बिल जो राज्यसभा में अटके थे उनको पास करवाने का काम हमारी सरकार ने किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 16 Sep 2018, 8:13 PM IST

dr. dinesh sharma

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर की जेल से रिहाई पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले, 'मैं इससे नहीं हूं वाकिफ'

रामपुर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा रविवार को रामपुर पहुंचे, जहां पाल समाज के लोगों और भाजपाइयों ने उनका जोरद्वार स्वागत किया। इस दौरान मंच पर डॉ दिनेश शर्मा के साथ राज्यमंत्री बल्देव औलख भी मौजूद रहे। इस दौरान इनके साथ पाल समाज के सूर्यप्रकाश भी मौजूद रहे। मंच सम्भालते ही डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा बोेले कि भारत में लंबे समय से सपा, बसपा और माकपा समेत जितने भी दल रहे हैं उन्होंने देश के पिछड़ों, अति पिछड़ों का कोई ख्याल नहीं रखा, जबकि भाजपा की सरकार ने दलित समाज के रामनाथ कोविन्द को देश का राष्ट्रपति बनाने का काम किया। इसके अलावा इससे पहले मुस्लिम वर्ग से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहाब को देश की सबसे बड़ी कुर्सी पर बिठाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें-भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर द्वारा 'बुआ' कहने पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती, कह दी ये बड़ी बात

डिप्टी सीएम रविवार को अखिल भारतीय पाल समाज के लोगों के प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। जब उनसे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की जेल से रिहाई के बारे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इनसे वाकिफ नहीं हूं। देश व प्रदेश में योगी-मोदी के ना चाहने वाले कम हैं जबकि चाहने वाले बहुत ज्यादा हैं। इस बार योगी जी के नेतृत्व में यूपी से 74 प्लस का आंकड़ा पार होगा। डॉ दिनेश शर्मा बोले देश में भाजपा को छोड़कर सभी जातिवाद की राजनीति को जन्म देने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बनाई नई टीम, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

मैं बताना चाहता हूं कि अन्य पार्टियों के लोग जब देश प्रदेश में कोई मूवमेंट चलता है तो वह कभी किसी राज्य में जाकर जाटों के साथ हो जाते हैं तो कभी पंडितों के साथ। वहां पर भी कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। देश में अकेले हमारी ही पार्टी है जो कहती है वही करती है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जबसे देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से तमाम बिल जो राज्यसभा में अटके थे उनको पास करवाने का काम हमारी सरकार ने किया है। मिट्टी के बर्तन बनाने से लेकर देश की विभिन्न जातियों के बोर्ड बनाने का काम प्रदेश और देश की सरकार कर रही है। अभी भोजपुरी का बोर्ड बनाने का काम किया जा रहा है। धीरे-धीरे देश की विभिन्न संस्कृतियों का बोर्ड बनाने का काम करना है।

यह भी देखें-पूछताछ के दौरान आसिफ मोहम्मद खान उर्फ आशू महाराज ने खोला नया राज

दरअसल रविवार को उन्होंने पाल समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि एक बार मैं जब रामपुर आया था तब रामपुर पुलिस ने तीन आतंकी पकड़े थे। लेकिन कोई यह पता नहीं कर पा रहा था कि इसमें आतंकी कौन है तब सभी ने उन्हें मारा पीटा था। थर्ड डिग्री से टॉर्चर किया, लेकिन कोई पता नहीं कर पाया कि कौन सा एक आतंकी इंडियन है। इसी दौरान एक पुलिस कांस्टेबल आया जिसने ना मारा न पीटा ना थर्ड डिग्री का टॉर्चर किया। उसने सीधे भारत माता की जय बोली। तीनों आतंकियों में से एक आतंकी बोला भारत माता की जय। हमने सोचा कि यह गलती से पकड़ लिया गया होगा। इंडियन तो आतंकी हो ही नहीं सकता। डिप्टी सीएम ने साफ-साफ कह दिया कि रामपुर बहादुर लोगों का शहर है। यहां कोई आतंकी हो ही नहीं सकता।