2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारों की संख्या में लोग पढ़ रहे थे नमाज, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दौड़ पड़े पुलिस अफसर और…

नमाज के दौरान पुलिसकर्मियोें ने किया ऐसा काम कि हो रही तारीफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 16 Jun 2018, 6:24 PM IST

Policeman

हजारों की संख्या में लोग पढ़ रहे थे नमाज, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दौड़ पड़े पुलिस अफसर और...

मुरादाबाद। शहर में ईद की नमाज के दौरान एक आवारा कुत्ता नाले के अंदर से अचानक निकल आया। उस वक्त लाखों की संख्या में लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए खड़े होने ही वाले थे। अचानक नमाजियों के बीच में से एक शोर सा उठा। ये देखकर ईदगाह के ठीक सामने बनी इमारत की छत पर आस्थाई रूप से बने टेंट में बैठे डीएम और एसएसपी उठ खड़े हुए। वहां मौजूद पत्रकारों के कैमरे भी उधर ही घूम गए। तभी नमाज़ियों की सफों में से होते हुए चौकी इंचार्ज असालतपुरा मुमताज खान व चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह व दो अन्य पुलिसकर्मी उधर ही दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें-ईद की नमाज अदा करने हैदराबाद से मुरादाबाद पहुंचा यह बड़ा मुस्लिम नेता, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

मुमताज खान और हरेंद्र सिंह ने कुत्ते को पकड़कर वहां नगर निगम द्वारा पेड़ों की सुरक्षा के लिये बनाई गई बाउंड्री सर्किल में उठाकर डाल दिया। इसी दौरान कुत्ते ने मुमताज़ खान के हाथ में अपने दांत गड़ा दिए। जिससे मुमताज खान के हाथ में जख्म हो गया। इसी दौरान चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह पास में रखी लोहे की चादर को दौड़कर उठाकर लाए और उसे उस बाउंड्री सर्किल के ऊपर रख दिया और नमाज समाप्त होने तक उस पर बैठे रहे। जिससे उन्होंने नमाज के दौरान खलल पड़ने से रोक दिया। एक तरफ पुलिस का ये कार्य काबिले तारीफ है तो वहीं नगर निगम की नाकामी को भी दर्शा रहा है।

यह भी पढ़ें-Exclusive: पीएम मोदी की इस योजना में हुआ बड़ा घोटाला, विपक्ष को मिला मुद्दा

आपको बता दें कि शनिवार को मुरादाबाद के ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में पचास हजार से अधिक नमाज़ियों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने ईद की नमाज अदा कराई। साथ ही यहां नमाजियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। खुद डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ फोर्स के साथ नमाज के आखिर तक मौजूद रहे।