मुरादाबाद: मंडल में पिछले कई माह से औषधि विभाग सक्रिय है, और पूरे मंडल में औषधि निर्माण से लेकर अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना पर औषधि विभाग की मंडल टीम जिसमे अमरोहा,सम्भल,बिजनोर,रामपुर और मुरादाबाद की संयुक्त टीम ने मुरादाबाद के थाना मुंडापांडे के करनपुर इलाके में एक फर्जी डॉक्टर रसद के यहां छापा मारा। जहां पर टीम को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ साथ मेडिकल स्टोर भी मिल गया।