31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PVR में फिल्म “संजू” के दौरान टला बड़ा हादसा

अलार्म बजने के बाद पीवीआर का कोई कर्मचारी नहीं आया तो पब्लिक ने खुद ही इमरजेंसी दरवाजे खोलकर बाहर आ गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 1 Jul 2018, 10:06 PM IST

moradabad

PVPVR में फिल्म “संजू” के दौरान टला बड़ा हादसा

मुरादाबाद:शहर में आज उपहार सिनेमा जैसा काण्ड होते होते बच गया। जी हां सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कांठ रोड स्थित पीवीआर सिनेमा में आज शाम करीब आठ बजे फिल्म संजू के शो के दौरान अचानक अलार्म बज उठे। जब अलार्म बजने के बाद पीवीआर का कोई कर्मचारी नहीं आया तो पब्लिक ने खुद ही इमरजेंसी दरवाजे खोलकर बाहर आ गयी। जब उन्हें पीवीआर कर्मियों ने बताया कि किसी तकनीकी कमी के कारण अलार्म बज उठा तो लोग भड़क गए,और पीवीआर कर्मियों को खरीखोटी सुनाई। करीब बीस मिनट तक फिल्म का प्रसारण रुका रहा। उसके बाद कर्मियों ने लोगों को शांत कर फिल्म दोबारा शुरू की। इस दौरान करीब बीस मिनट तक फिल्म रुकी रही। इसका वीडियो फिल्म देखने गए किसी दर्शक ने वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं की। पुलिस के मुताबिक अगर शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी।

नेशनल हॉकी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में नया खुलासा, देखें वीडियो

भड़क गयी पब्लिक

शहर के कांठ रोड पर पीवीआर माल है। आज रविवार होने के चलते बड़ी संख्या में शाम के शो में लोग परिवार सहित फिल्म संजू देखने पहुंचे थे। फिल्म का शो चल ही रहा था कि अचानक अलार्म बज उठा। पहले तो लोग कुछ समझे नहीं। लेकिन जब उन्हें सच्चाई पता चली तो वे भडक गए। पब्लिक ने स्टाफ को खूब खरी खोटी सुनाई। वीडियो में पब्लिक से लोग बोलते सुनाई दे रहे हैं कि वे परिवार सहित फिल्म देखने आये हैं। इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। अगर कोई घटना हो जाती तो क्या होता। फ़िलहाल इस मामले पर अभी पीवीआर सिनेमा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

चलती ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा कि देखने वालों का भी खौल गया खून, ट्रेन रुकते ही दिखा ऐसा नजारा

पहले भी हो चुके हैं हादसे

यहां बता दें कि पहले भी सिनेमा घरों में कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन बावजूद इसके अभी भी आम आदमी की सुरक्षा को लेकर न सिनेमा घर और न ही स्थानीय प्रशासन सचेत है। आज सिर्फ अलार्म बजा था अगर वहां भगदड़ मच जाती तो क्या स्थिति होती। ये कल्पना से परे है। सूचना और जानकारी के बाद भी पुलिस प्रशासन ने पीवीआर से कोई स्पष्टीकरण खबर लिखे जाने तक नहीं मांगा। जबकि फिल्म देखने गए दर्शकों ने पीवीआर प्रबन्धन की इस हरकत की खूब आलोचना की।