मुरादाबाद: उपचुनावों के बाद से बहुजन समाज पार्टी में फेरबदल कर मायावती ने कई नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन अब यही पार्टी के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। जी हां पार्टी के कद्दावर नेता और ठाकुरद्वारा से बसपा के विधायक रहे विजय यादव ने भी बसपा से किनारा कर लिया है। यही नहीं उन्होंने उसे दलित विरोधी पार्टी बताया है। विजय यादव ने इसका ऐलान मेरठ में योगेश वर्मा द्वारा बुलाये गए समर्थकों की बैठक में शामिल हुए थे।