4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

U19 world cup: क्रिकेटर शिवा सिंह का मुरादाबाद पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

घर पहुंचने पर मां मंजू सिंह ने आरती उतारी तो ढोल की थाप पर शिवा भी झूम उठे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 7 Feb 2018, 7:34 PM IST

moradabad news

मुरादाबाद। हालिया अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने में शामिल रहे मुरादाबाद के आल राउंडर खिलाड़ी शिवा सिंह आज अपने शहर पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया। शहर की सीमा में घुसने के साथ ही क्रिकेटर शिवा के स्वागत के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। घर पहुंचने पर मां मंजू सिंह ने आरती उतारी तो ढोल की थाप पर शिवा भी झूम उठे। परिजनों ने स्वागत के लिए रखे गए केक को शिवा के चेहरे पर पोत दिया।

इसके बाद शिवा ने वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। इसमें सबसे अहम टीम कोच राहुल द्रविड़ का रहा,उन्होंने हर खिलाड़ी को स्पेशल टिप्स दिए। जिसका नतीजा रहा कि आज वर्ल्ड कप टीम इंडिया के पास है।शिव ने बताया की राहुल द्रविड़ पिछले दो साल से पूरी टीम और खिलाडियों को इस टूर्नामेंट के लिए तैयार कर रहे थे। शिवा ने कहा कि अब आगे लक्ष्य रणजी के साथ घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना है। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में चूंकि न्यूज़ीलैंड में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिचें थी। हम लोगों को कम से कम रन देने को कहा था। मुझे पाकिस्तान और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कामयाबी भी मिली। जिससे टीम को भी सफलता मिली।

गर्माया पकौड़ी मामला:बोले बेरोजगार,मोदी जी हमारे पकौड़े तो कोई खरीद ही नहीं रहा

मुरादाबाद जनपद में सड़क हादसे के बाद एक अनोखा मामला देखने को मिला।

पुलिस करती रही चेकिंग,मुरादाबाद में सर्राफा व्यापारी से एक करोड़ की लूट

वहीं उनके पिता अजीत सिंह बेटे की जीत पर गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया और हमारे लिए और पूरे शहर के लिए गर्व की बात है कि उनका लड़का भी टीम का सदस्य था।

यहां बता दें कि शिवा ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए थे।जबकि फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट के साथ एक रन आउट और एक कैच भी पकड़ा था। शिवा अपने आइडियल न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान डैनियल विटोरी को मानते हैं।क्योंकि वो भी बाएं हाथ के गेंदबाज थे।