5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर महिला टीचर की फर्जी आई डी से हो रहा था ये काम,जब खुला मामला तो उड़ गए होश

महिला टीचर की किसी ने फर्जी फेसबुक आई डी बना दी। यही नहीं उस पर अश्लील मैसेज के साथ अश्लील फोटो भी अपलोड कर दिए।

2 min read
Google source verification
moradabad

फेसबुक पर महिला टीचर की फर्जी आई डी से हो रहा था ये काम,जब खुला मामला तो उड़ गए होश

मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर की किसी ने फर्जी फेसबुक आई डी बना दी। यही नहीं उस पर अश्लील मैसेज के साथ अश्लील फोटो भी अपलोड कर दिए। जब महिला टीचर को उसके दोस्तों ने इसके बारे में बताया तो उसके भी होश उड़ गए। टीचर बेहद तनाव में आ गयी है। पीडिता ने पुलिस में शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धन-बल का नहीं चला दांव, इस लखपति प्रत्याशी ने अपने से 32 गुना ज्यादा संपत्ति वाले प्रतिद्वंदी को दे दी करारी शिकस्त

कैराना-नूरपुर में मिली हार पर राजनाथ सिंह ने दार्शनिक के अंदाज में दिया चौंकाने वाला बयान

आईडी बनाकर ये सामग्री कर दी अपलोड

जानकारी के मुताबिक पीड़ित टीचर भोजपुर थानाक्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। और टीचर क्षेत्र के ही एक स्कूल में तैनात है। उसने भोजपुर थाने में एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसके स्टाफ के टीचरों ने उसे बताया कि फेसबुक पर उसके नाम से एक आईडी चल रही है। जिस पर गंदे फोटो आपत्तिजनक कमेंट्स किए जाते हैं। इसके बाद पीड़िता ने भी वह आईडी देखी। जिसे देखकर वह तनाव में आ गई। जबकि उसने फेसबुक पर कभी कोई आईडी नहीं बनाई थी। किसने और किस मकसद से ऐसा किया उसकी भी समझ में नहीं आ रहा।

उपचुनाव Result: जीत के जश्न में सपाइयों ने पुलिस आैर पीएसी के जवानों से कहा- आपके दिन बहुरने वाले हैं

कैराना और नूरपुर चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के बाद भी सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी नहीं मना पाएंगे जश्न

पहले भी हो चुकी ऐसी वारदात

यहां बता दें कि इससे पहले भी जनपद में इस तरह की मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले बिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली दो सगी बहनों के नाम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी आई बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई थी। इस बार भोजपुर में एक टीचर को बदनाम करने का प्रयास किया गया है।

कैराना उपचुनाव में हार के बाद मृगांका सिंह ने खोला बड़ा राज, इस वजह से हारी भाजपा

बड़ी खबर: जो काम सीएम योगी कैराना जाकर नहीं कर सके, वह अखिलेश यादव ने लखनऊ में बैठे-बैठे कर दिया

पुलिस बोली जल्द होगी गिरफ़्तारी

इस मामले में भोजपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच साइबर सेल में भेजी कई है। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।