
गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर देर रात थाने के बाहर चलती रही मारपीट,पुलिस बनी रही अंजान
मुरादाबाद: शहर के थाना मझोला में देर रात बजे उस समय जबर्दस्त हंगामा हो गया जब एक दुसरे की कार से आगे निकलने की होड़ को लेकर हाइवे पर दो पक्षों में मारपीट और जमकर हंगामा हुआ यही नहीं मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले ले आई। जिसमें दोनों पक्षों में थाने में भी मारपीट की नौबत आ गयी। जिस पर पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। फ़िलहाल देर रात तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी । इंस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
गाड़ी ओवर टेक करने पर मारपीट
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला निवासी नफीस अपनी फार्चुनर कार से अपने भाई ,मां और बच्चों के साथ बहन का रिश्ता तय करने के बाद हापुड़ से वापस मुरादाबाद आ रहे थे। जिनके पीछे एक बुलेरो गाडी चल रही थी। आरोप है कि मुरादाबाद की सीमा में आते ही फार्चुनर को ओवरटेक कर रोक लिया और बुलेरो सवार लोगों ने लाठी डंडों से उनसे मारपीट करते हुए गाडी के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमारी पुलिस ने कोई नहीं सुनी और वो कोई विवाद भी नहीं चाहते थे। सुलह समझौता के बाद भी उनके ऊपर थाने के बाहर ही हमला किया गया और पुलिस उनकी मदद के लिए भी नहीं आई। परिजन खुलकर भाजपा और अन्य हिन्दू संगठनों के नेताओं पर आरोप लगाते हुए पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
भाजपा नेताओं पर आरोप
उधर घायल जुल्फिकार एक भाजपा पार्षद और उसके गुगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा रहा है। घायल जुल्फिकार को मेडिकल के लिए लेकर आये एस आई का कहना है कि थाने के बाहर इनके घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पर इन्हें अस्पताल लाये हैं। जबकि ये एस आई फोन पर किसी को बता रहा था कि थाने में बवाल हो गया था, और ख़ास बात ये है कि थाने से लेकर अस्पताल तक लगभग 4 घंटे अफरा तफरी मची रही लेकिन कोई भी पुलिस का आला अधिकारी नहीं पहुचा और न ही कोई कुछ बोल रहा है।
Published on:
10 Sept 2018 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
