5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली पर खाई अगर ये मिठाई तो जा सकती है जान भी

खाद्य विभाग की टीम ने जिले में एक सप्ताह से अधिक समय में अलग अलग इलाकों में ताबड़ तोड़ कार्यवाही की।

2 min read
Google source verification
moradabad

दिवाली पर खाई अगर ये मिठाई तो जा सकती है जान भी

मुरादाबाद: त्योहारी सीजन में एक बार फिर खाद्य विभाग ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी तर्ज पर खाद्य विभाग की टीम ने जिले में एक सप्ताह से अधिक समय में अलग अलग इलाकों में ताबड़ तोड़ कार्यवाही की। जिसमें भोजपुर थाना क्षेत्र में टीम को 6 कुंतल से अधिक मिलावटी मिठाई पकड़ी,जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। जबकि भारी मात्रा में सामान भी जब्त किया है। जिसे सैम्पल लेकर जांच को भेजा गया है।

थाने में लड़का-लड़की काे लाठी से पीटे जाने का वीडियाे वायरल, देखिए बेरहम पुलिस वाला

यहां मारा छापा

भोजपुर थाना क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम को लंबे समय से मिलावटी मिठाइयां तैयार करने की सूचनाएं मिल रहीं थी। खाद्य विभाग की टीम ने जब मौके पर छापेमारी की तो गन्दगी और मिलावटी खोया से तैयार हो रहें लगभग छह कुंतल रसगुल्ले एक घर में बनते मिले। शुरुआती जांच में रसगुल्लों में मिलावट की पुष्टि होने पर खाद्य विभाग ने छह कुंतल रसगुल्ले नाले में फिंकवा दिए, साथ ही रसगुल्लों का सैम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। खाद्य विभाग के मुताबिक मिठाइयां बनाने के लिये मिलावटी खोया और अन्य सामान इस्तेमाल किया जा रहा था और जिस जगह मिठाइयां तैयार हो रहीं थी वहां काफी गन्दगी थी।

सपा नेता आजम खान के गढ़ में डिप्टी सीएम मौर्या ने सपा नेता को दी जेल पहुंचाने की धमकी, इसके बाद...

भारी मात्रा में भरे सैम्पल

जनपद में पिछले एक सप्ताह में खाद्य विभाग ने बड़े पैमाने पर मिलावटी सरसों का तेल, मसाले, खोया,पनीर बरामद कर जांच के लिए सैम्पल भिजवाये हैं। त्योहारों से ठीक पहले मिलावट की आशंका के चलते प्रशासन ने अतिरिक्त टीमें बनाकर छापेमारी के आदेश दिए हैं। जनपद के देहात क्षेत्रों से शहर में दूध और दूध से बनें उत्पादों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रहीं है। प्रशासन का दावा है कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद सभी मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जुर्माना वसूला करने की कार्रवाई की जाएंगी।

जन्म लेने से पहले ही बेटी ने मां से सपने में कह दिया- आ रही हूं आपके पास, देखें तस्वीरें

होगी सख्त कार्यवाही

सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक लोगों से भी मिलावट के खिलाफ सहयोग देने की अपील की गई है और मिलावट की सूचना प्रशासन को देने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन भले ही मिलावट रोकने का दावा कर रहा हो लेकिन सैम्पलों की जांच रिपोर्ट आने में लगने वाला लम्बा वक्त राह में रोड़ा नजर आता है। जिला प्रशासन द्वारा होली के वक्त लिए गए खाद्य पदार्थो के कई सैम्पल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग